कांग्रेस का भीड़तंत्र से अराजकता पैदा कर लोकतंत्र खत्म करने प्रयास कभी सफल नहीं होगा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveबिलासपुर- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री...
Spread the loveरायपुर- आज छत्तीसगढ़ अपना 26वां स्थापना...
Spread the loveरायपुर – कोरबा जिले में एक...
नारायणपुर, 20 मार्च । छत्तीसगढ़ के नारायणपुर-दंतेवाड़ा सीमा पर स्थित थुलथुली इलाके में आईईडी विस्फाेट की चपेट में आने से गुरुवार को दो जवान घायल हाे गये हैं। दोनों की हालत खतरे से बाहर है, इलाके का सर्च अभियान जारी है।
नक्सलियों के शीर्ष कैडर के उपस्थिति की पर नारायणपुर से डीआरजी और एसटीएफ की संयुक्त पार्टी बुधवार काे नक्सलियाें के काेर इलाके अबूझमाड़ में अभियान पर निकली हुई थी। इस अभियान के दौरान आज सुबह 3 बजे नक्सलियों ने एक आईईडी विस्फाेट किया। इस आईईडी विस्फाेट में दो जवान मामूली रूप से घायल हुए हैं। किसी को भी कोई गंभीर चोट नहीं लगी है।
बस्तर आईजी सुंदरराज पी. ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आईईडी विस्फाेट से एक जवान और एक अधिकारी के आंखों में धूल एवं मिट्टी जाने के कारण उनको उपचार के लिए तुरंत ऑपरेशन एरिया से बाहर निकाल लिया गया है । प्रारंभिक उपचार के बाद दोनों की हालत बेहतर और सामान्य है l अभियान क्षेत्र में जवानाें के द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है, विस्तृत जानकारी पृथक से दी जाएगी l
