यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
जगदलपुर, 20 मार्च । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में सीआरपीएफ जवान की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। जवान का नाम ए.परमा शिवम (50) है, जो कोलेंग में स्थित 80वीं बटालियन में आरक्षक के पद पर पदस्थे थे। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की रात कैंप मेस में खाना खाने के बाद फोन में परिजनाें से बात करते टहल रहे थे। इसी बीच जवान के सीने में दर्द हुआ। जिसके बाद कैंप में ही स्थित मेडिकल में दवा लेने के लिए गए। जहां जवान अचानक बेहोश होकर नीचे गिर गया। वहां मौजूद जवानों ने इसकी जानकारी सीआरपीएफ अधिकारियों को दी। जवान को सीधे डिमरापाल मेडिकल कॉलेज लाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। आज गुरूवार काे मृतक जवान का पोस्टमॉर्टम के बाद शव उनके गृहग्राम तमिलनाडु भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से उनकी माैत की संभावना व्यक्त की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणाें का पता चल सकेगा।
—————
