24 घंटे में ‘रामायण’ की अमेरिकी प्रीमियर एडवांस बुकिंग में 27% का उछाल, लॉस एंजिल्स प्रीमियर की सकारात्मक प्रतिक्रियाओं का दिखा असर
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
Spread the loveमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव वर्चुअल माध्यम...
Spread the love उत्सव के पहले दिन साहित्य...
नारायणपुर, 20 मार्च । जिले के इरकभट्टी गांव के ग्रामीणों को अब नल से पानी मिलने लगा है। नारायणपुर से 25 किमी की दूरी पर स्थित इरकभट्टी में कुल 55 परिवार रहते हैं, जिसकी आबादी लगभग 225 है। मूलभूत सुविधाओं को जूझ रहे गांव में 5 हैंडपंप स्थापित थे, लेकिन गर्मी के दिनों में जलस्तर गिर जाने से ग्रामीणों का पानी के लिए खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। ऐसे में जल जीवन मिशन के माध्यम से यहां 108.66 लाख रुपये की लागत से 3 नलकूपों पर सोलर पावर पंप व टंकी स्थापित की गई, जिसके बाद अब घर-घर पानी की उपलब्धता होने लगी है।
ग्राम इरकभट्टी के सरपंच मंगडू राम नुरेटी ने बताया कि नल-जल प्रदाय योजना से गांव में टंकी एवं टेप कनेक्शन से गांव में पेय जल की समस्या से निजात मिला है। पहले लोगों को पेय जल लाने में जो समय लगता था वो अब बचत होगी व घर बैठे पेय जल प्राप्त से घर के अन्य काम भी कर सकतें हैं। जल जीवन मिशन के कारण ग्राम इरकभट्टी विकास की ओर एक पायदान आगे बढ़ते हुए पेयजल के क्षेत्र में आत्म निर्भर हो गया है।
