CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश, मंत्रालय में पदस्थ 38 अफसर हुए इधर से उधर, देखें पूरी लिस्ट..!!
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर. सामान्य प्रशासन विभाग ने बड़ा...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक स्तर...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ में मानसून अब धीरे-धीरे...
बालोद/रायपुर, 16 मार्च । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के अर्जुन्दा थाना क्षेत्र में बीती देर रात एक बाइक खड़े ट्रक से टकरा गई, हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात तीनों युवक तेलीटोला गांव की ओर से फाग प्रतियोगिता देखकर मोटरसाइकिल (सीजी 07 एजे 8736) से अपने गांव मनकी लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने से पहले उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े ट्रक (सीजी 07 बीए 4777) से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को तत्काल अर्जुंदा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही अर्जुंदा पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को मर्चुरी भेज दिया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृतकों का आज पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मृतकों की पहचान अनिल कुमार साहू (18 वर्ष), पिता खिलेश कुमार साहू, पीयूष साहू (17 वर्ष), पिता दिलीप साहू और विकास ठाकुर (22 वर्ष), पिता सुखित राम ठाकुर के रूप में हुई है है, तीनों युवक ग्राम मनकी के रहने वाले थे।
