यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
बलरामपुर, 16 मार्च । जिले के वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का एक मामला सामने आया है। चौकी क्षेत्र के एक ईंट भट्ठा में काम करने के दौरान आरोपित विजय कुमार ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर अपने साथ सूरजपुर ले गया। पीड़िता की मां के शिकायत के बाद पुलिस आरोपित को गिरफ्तार कर देर जेल भेजा गया।
पुलिस ने आज रविवार को विज्ञप्ति जारी कर बताया कि नाबालिग लड़की को वाड्रफनगर चौकी क्षेत्र में एक ईंट भट्ठे में काम करने के दौरान सूरजपुर का रहने वाला आरोपित विजय कुमार नाबालिग काे बीते दाे मार्च काे शादी का झांसा देकर भगा ले गया था। परिजनों के द्वारा खोजबीन के बाद कोई सुराग नहीं मिलने पर पीड़िता की मां ने वाड्रफनगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस मामले में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपित की तलाश में जुटी हुई थी। इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने शनिवार काे सूरजपुर जिले के नरोल गांव से आरोपित विजय कुमार को हिरासत में लिया गया और पुलिस ने उसके कब्जे से पीड़िता को बरामद किया। महिला पुलिस अधिकारी के द्वारा पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि आरोपित विजय कुमार के द्वारा शादी का झांसा देकर उसे बहला फुसलाकर भगा ले गया था और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस प्रकरण में पुलिस ने अपराध दर्ज कर शनिवार को आरोपित विजय कुमार, निवासी नारोला पुलिस चौकी रेवती, जिला सूरजपुर को गिरफ्तार कर न्यायालय वाड्रफनगर में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। वाड्रफनगर चौकी प्रभारी धीरेन्द्र तिवारी ने बताया कि इस प्रकरण में अभी विवेचना जारी है।
