सेवा संकल्प अभियान अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर सियानगुड़ी में बुजुर्गों का सम्मान, श्री राजेश अग्रवाल ने शॉल-श्रीफल भेंट कर लिया आशीर्वाद
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveवृद्धजन परिवार और समाज की अमूल्य...
Spread the loveउद्यानिकी विभाग के मार्गदर्शन और आधुनिक...
Spread the loveसेवा मेरा योगदान‘ की भावना के...
बलरामपुर, 16 मार्च । पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी की मार झेलने के बाद आज रविवार को बलरामपुर जिले में अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। हवा के साथ हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़ोत्तरी होने से लोगों को गर्मी परेशान करने लग गई थी। हालांकि बारिश होने और हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिली है।
माैसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक बीते शनिवार को 37 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान पहुंच गया था। वहीं रात का तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। आज रविवार सुबह करीब 11 बजे हवा के साथ हल्की बारिश के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार कल के मुकाबले आज तापमान में तीन डिग्री गिरावट देखी गई है। जिसके कारण लोगों को आज गर्मी से राहत मिली है।
