*2/10/2021 #शुभधनतेरस *
धनतेरस के इस त्यौहार पर देशभर में रौनक देखी जा सकती है, दिवाली से 2 दिन पूर्व आने वाले इस त्यौहार में, खुशहाल जीवन और धनप्राप्ति के लिए लोग विशेष रूप से माता लक्ष्मी की पूजा आराधना करते हैं और उनसे आशीर्वाद मांगते है।धनतेरस के दिन से पांच दिवसीय दिवाली के त्योहार की शुरुआत हो जाती है और ऐसा माना जाता है की धनतेरस के दिन ही आयुर्वेदिक शास्त्र के जनक और आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि प्रकट हुए थे। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ धन के देवता कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा भी की जाती है और इसके साथ ही आज के दिन सोने-चांदी के आभूषण, वाहन खरीदने और किसी प्रॉपर्टी या फिर प्लॉट आदि में निवेश करना बेहद ही शुभ माना जाता है।आज के दिन लोग सोना-चांदी से लेकर लगभग हर चीज़ की खरीदारी करते हैं
कई लोगो ने दी शुभकामनाएं
धनतेरस के इस मौके पाए कई राजनैतिक हस्तियों ने अपनी शुभकामनाएं देशवासियों को दी और अपने राज्य देश और दुनिया की सुख समृद्धि की कामना की। इसी कड़ी में सोशल मीडिया ऐप कू के माध्यम से धनतेरस की शुभकामनाएं प्रेषित करने में लोकसभा अध्क्षय ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ सहित कई और केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री शामिल है।Koo Appअच्युतानन्त गोविन्द विष्णो नारायणामृत रोगान्मे नाशयाऽशेषान् आशु धन्वन्तरे हरे। आरोग्यं दीर्घमायुष्यं बलं तेजो धियो श्रियं स्वभक्तेभ्यः अनुगृह्णन्तं वन्दे धन्वन्तरिं हरिम्।। #धनतेरस की अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि आपका जीवन धन-धान्य और स्वास्थ्य से पुलकित करें। #Dhanteras View attached image – Om Birla (@ombirlakota) 2 Nov 2021 Koo Appधनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएँ। View attached image – Giriraj Singh (@girirajsingh) 2 Nov 2021 Koo Appआयुर्वेद के जनक, आरोग्य के देवता, भगवान धन्वंतरि जी की जयंती की सभी प्रदेशवासियों को अनंत शुभकामनाएं। भगवान धन्वंतरि सभी पर कृपा बनाए रखें। प्राणि मात्र में आरोग्यता का वास हो। – Yogi Adityanath (@myogiadityanath) 2 Nov 2021 Koo Appॐ धनवन्तरयै नमः आप सभी को पावन पर्व #धनतेरस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! #Dhanteras2021 #Dhanteras #DhanterasPuja View attached image – Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 2 Nov 2021 Koo Appधन-धान्य और आरोग्यता से पूरित पवित्र पर्व धनतेरस की आप सभी को हृदय से बधाई। देवता धनवंतरी की कृपा आपके स्वास्थ्य पर बनी रहे। अनुरोध है कि खरीदारी अपने पास के बाजार में करें और स्थानीय आर्थिकी को प्रोत्साहित करें। अनंत शुभकामनाएं! #धनतेरस #Dhanteras View attached image – Gajendra Singh Shekhawat (@gssjodhpur) 2 Nov 2021
