अलायंस क्लब ऑफ भागलपुर सिल्क सिटी ने छठ व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री
Spread the love भागलपुर, 01 नवंबर । लोक...
Spread the love भागलपुर, 01 नवंबर । लोक...
Spread the love भागलपुर, 01 नवंबर । गंगा...
Spread the loveराशिफल : 01 नवंबर , 2026...
रांची,09 मार्च। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत के लिए रविवार को रांची के पहाड़ी मंदिर में श्री शिव बारात आयोजन महासमिति की ओर से हवन और महायज्ञ किया गया।
समिति के अध्यक्ष राजेश साहू और प्रवक्ता बादल सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों क्रिकेट प्रेमी और मंदिर के पुजारियों ने हवन-पूजन कर भारत की विजय की कामना की। महायज्ञ के दौरान पहाड़ी बाबा से प्रार्थना की गई कि भारतीय टीम फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर ऐतिहासिक जीत दर्ज करे।राजेश साहू ने कहा कि भारत की जीत पूरे विश्व में देश का मान बढ़ाएगी। वहीं, प्रवक्ता बादल सिंह ने विश्वास जताया कि करोड़ों देशवासियों की दुआ भारतीय टीम के साथ है और पहाड़ी बाबा का आशीर्वाद खिलाड़ियों को प्राप्त होगा।इस हवन में मुख्य रूप से पुजारी मनोज बाबा, चिक्कू बाबा, राम सिंह, मेहुल प्रसाद, स्वपना चटर्जी, सुनील गुप्ता और शशिकांत मिश्रा सहित कई लोग उपस्थित रहे।
