कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
रांची, 09 मार्च ।बीआईटी ओपी पुलिस ने हथियार के साथ दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपितों की पहचान अमरेश कुमार सिंह और गौतम कुमार ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया है।
थाना प्रभारी संजीव कुमार ने रविवार को बताया कि वरीय अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि नारायण टेंट हाउस के पीछे, ग्राम केदल स्थित एक मकान में कुछ लोग हथियार और गोली के साथ किसी आपराधिक घटना की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मकान को चारों ओर से घेरकर छापेमारी की।छापेमारी के दौरान दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा गोली बरामद हुई। ओपी प्रभारी के अनुसार, दोनों आरोपितों का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।
