कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
सहरसा, 9 मार्च ।स्थानीय प्रेक्षा गृह में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त राजेश कुमार, जिलाधिकारी वैभव चौधरी,विधायक सदर डॉ आलोक रंजन, विधान पार्षद अजय कुमार सिंह,उप विकास आयुक्त संजय कुमार निराला, अपर समाहर्ता संजीव कुमार चौधरी,अनुमंडल पदाधिकारी सदर,जिला शिक्षा पदाधिकारी द्वारा TRE-3 नवनियुक्त कुल 277 शिक्षकों को नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जिलांतर्गत बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित TRE तृतीय चरण में उत्तीर्ण कुल 1532 अभ्यर्थी (महिला:894,पुरुष:638) के बीच शिक्षक नियुक्ति संबंधित प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।उक्त अवसर पर प्रमंडलीय आयुक्त ने नवनियुक्त शिक्षकों को बधाई देते हुए उन्हें निर्धारित दायित्व के सम्यक निर्वहन का निर्देश दिया।जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने अपने संबोधन कहा कि शिक्षक,अभिभावक के समान व्यक्ति के उज्जवल भविष्य के लिए जवाबदेह होते हैं।अत: नवनियुक्त शिक्षकों को विद्यालय में गुणवतापूर्ण शिक्षा प्रबंधन सुनिश्चित करने हेतु सचेष्ट होना चाहिए,ताकि प्रत्येक विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण तत्पर हो।
विधायक आलोक रंजन ने उक्त अवसर पर संबोधित कर कहा की सरकार द्वारा शिक्षा व्यवस्था में अपेक्षित सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। प्रतियोगिता परीक्षा पश्चात् बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति शिक्षा व्यवस्था में गुणवतापूर्ण सुधार हेतु प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है।उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को पूर्ण मनोयोग से पठन पाठन की सलाह दी।
विधान पार्षद अजय कुमार सिंह ने उक्त अवसर पर संबोधित कर कहा की शिक्षण का कार्य एक महान कार्य है,जिसकी समाज/राज्य और देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका होती हैं।उन्होंने नवनियुक्त शिक्षकों को निरंतर सीखने की प्रवृति को अंगीकार करने की सलाह दी।शिक्षक नियुक्ति प्रमाण पत्र वितरण कार्यक्रम के अवसर पर गणमान्य अतिथियों का स्वागत शाल,पारंपरिक पाग एवं पौधा देकर किया गया।
