कैट के संजय चौदहा बने कटनी जिलाध्यक्ष व्यापारिक संगठन को मिलेगी नई मजबूती।
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveकटनी। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में...
Spread the loveधमतरी। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के...
अररिया 09 मार्च।जिले के जोगबनी थाना क्षेत्र के भवानीपुर गांव में सड़क के किनारे गड्ढे में संदिग्ध अवस्था में एक युवक का शव मिला।शव के बगल में ही मोटरसाइकिल पड़ा हुआ था।ग्रामीणों ने जब रविवार को सड़क के किनारे शव पड़ा देखा तो अन्य ग्रामीणों और जोगबनी थाना पुलिस को इसकी सूचना दी,जिसके बाद मौके पर जोगबनी थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया।मृतक की पहचान बथनाहा निवासी संजय कबाड़ी के चचेरे भाई राकेश कबाड़ी के रूप में की गई।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार मृतक राकेश मोटरसाईकिल समेत सड़क किनारे गड्ढे में लुढ़का मिला था। जिसे रविवार की सुबह ग्रामीणों के द्वारा देखा गया। तब जाकर मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई।
राकेश बथनाहा थानाक्षेत्र अंतर्गत सोनापुर बनिया टोला का रहने वाला था, जो सोनापुर के साथ साथ बथनाहा में भी कबाड़ी का दुकान चलाता था। राकेश अपने कुछ मित्रो के साथ शनिवार की संध्या नेपाल भेड़ियारी गया हुआ था। आशंका व्यक्त की जा रही है कि वहीं से लौटने के क्रम में यह घटना हुई है। जोगबनी थाना पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।
