Aaj ka Panchang 8 October 2026: प्रदोष व्रत आज, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 8 October 2026:...
Spread the loveToady Rashifal 8 October 2026: 8...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
रायपुर, 4 मार्च । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के छठे दिन प्रश्नकाल में विधायक सुशांत शुक्ला और इंद्र साव ने राशन कार्ड परिवर्तन और धान खरीद में अनियमितता को लेकर खाद्य मंत्री को घेरा। उन्होंने सरकार को घेरते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीद में अमानक बारदानों के इस्तेमाल पर सवाल खड़े किए। खाद्य मंत्री मंत्री दयालदास बघेल ने दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कराने की बात कही है। नेता प्रतिपक्ष चरणदास महंत ने कहा, हम कब तक झूठे कहलाएंगे? सदन की समिति को इस मामले की जांच करनी चाहिए।
कांग्रेस विधायक इंद्र साव ने धान खरीद में अनियमितता को लेकर सवाल उठाया और अमानक बारदानों पर कार्रवाई की मांग की। चरणदास महंत ने सदन को जानकारी देते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं जांच की है और सदन को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने पुनः समिति से जांच कराने की मांग की। इस पर मंत्री दयालदास बघेल ने सदन में जांच प्रतिवेदन प्रस्तुत करने की बात कही।
राशन कार्ड में बदलाव-बेलतरा विधानसभा से भाजपा विधायक सुशांत शुक्ला ने राशन कार्ड में बदलाव का मुद्दा उठाया और संबंधित जानकारी मांगी। मंत्री दयालदास बघेल ने स्पष्ट किया कि 2022 से 2025 के बीच एपीएल कार्ड को बीपीएल में नहीं बदला गया। हालांकि, सुशांत शुक्ला ने दावा किया कि 57 ऐसे बीपीएल कार्ड पाए गए हैं, जो सक्षम लोगों के पास हैं और जिनके लिए कोई आवेदन भी नहीं किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के चलते एपीएल कार्ड को बीपीएल में बदला और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
मंत्री दयालदास बघेल ने कहा कि यदि कोई ठोस साक्ष्य मिलेगा, तो जांच कराई जाएगी। उन्होंने बेलतरा विधानसभा में बदले गए कार्डों की जांच कराने की घोषणा की।
