कंटेंट बनाना उन कुछ कामों में से एक है, जिसे कोई भी कर सकता है”: निखिल कामथ ने बताया, अगर 10 लाख रुपये और कोई संपर्क न हो, तो वह क्या करेंगे
Spread the love “शुरुआत में कोई खर्च नहीं...
Spread the love “शुरुआत में कोई खर्च नहीं...
Spread the loveकिंग’ बनकर छाए शाहरुख खान, ‘कातिल...
Spread the loveइंदौर, 27 अक्टूबर। मध्य प्रदेश टूरिज्म...
नई दिल्ली, 27 फरवरी । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह ने महान क्रांतिकारी अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। शाह ने आज सुबह एक्स हैंडल पोस्ट पर मां भारती के अजेय सपूत आजाद को याद करते हुए नमन किया।
गृहमंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा, ” मां भारती के अजेय सपूत चंद्रशेखर आजाद जी ने अपने जीवन से यह सिद्ध किया कि मातृभूमि के प्रति कर्तव्यों की कोई सीमा नहीं होती। युवाओं को आजादी के आंदोलन में सक्रियता से जोड़कर ब्रिटिश हुकूमत की नींद उड़ाने वाले आजाद जी के बलिदान ने आजादी की चिंगारी को महाज्वाला बना दिया। अमर बलिदानी और महान स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आजाद जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन।”
—————
