नायरा एम. बनर्जी ने स्टोरी टीवी के शो ‘प्रेमकथा’ पर की बात, SLB जैसी एनर्जी लाने की कोशिश पर जाहिर की खुशी
Spread the love क्या स्टोरी टीवी के शो...
Spread the love क्या स्टोरी टीवी के शो...
Spread the loveAaj ka Panchang 24 October 2026:...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 24 अक्टूबर...
भोपाल, 27 फरवरी । केंद्रीय गृह एवं सहकारितामंत्री अमित शाह आज मध्य प्रदेश के एक दिवसीय दौरे पर सतना जिले में स्थित भगवान श्रीराम की तपोभूमि चित्रकूट आ रहे हैं। वे यहां राष्ट्रऋषि नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर दीन दयाल शोध संस्थान के उद्यमिता विद्यापीठ परिसर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।सतना कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार ने बताया कि विद्यापीठ में भारत रत्न नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर 25 फरवरी से तीन दिवसीय कार्यक्रम शुरू हो चुका है। आज कार्यक्रम के अंतिम दिन राष्ट्रीय विचार गोष्ठी में शाह शामिल होंगे और नानाजी को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शाह दोपहर 2:55 बजे चित्रकूट पहुंचेंगे और 3:55 बजे वापस रवाना हो जाएंगे।उन्होंने बताया कि केन्द्रीय गृहमंत्री शाह के चित्रकूट दौरे को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। चित्रकूट को नो फ्लाई जोन घोषित किया गया है। पांच आईपीएस सहित करीब 600 जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहेंगे। साथ मे अन्य व्यवस्थाओं के लिए 15 कार्यपालिक मजिस्ट्रेट भी तैनात किए गए हैं। तीन दिन में अमित शाह का यह मध्य प्रदेश में दूसरा दौरा है। इससे पहले वे 25 फरवरी को भोपाल में आयोजित दो दिवसीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के समापन कार्यक्रम में शामिल हो चुके हैं।
मुख्यमंत्री मोहन यादव खजुराहो से पहुंचेंगे चित्रकूटमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी आज नानाजी देशमुख की 15वीं पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री खजुराहो से दोपहर 1ः30 बजे रवाना होकर दोपहर दो बजे हेलीपैड उद्यमिता परिसर आएंगे और दोपहर 2ः45 बजे शाह के साथ स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होने के पश्चात सायं 4ः20 बजे हेलीकॉप्टर से खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे।
प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू भी शामिल होंगेइस कार्यक्रम में प्रसिद्ध कथावाचक मोरारी बापू भी शामिल होंगे। वे पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा का अनावरण करेंगे।
