अजय देवगन और आदित्य रॉय कपूर समेत रकुल-अर्जुन ने की नए टैलेंट की सराहना ‘पहला प्यार दूसरी बार’ को मिला बॉलीवुड सितारों का प्यार
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the loveलव रंजन और अंकुर गर्ग द्वारा...
Spread the love भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य...
Spread the love गुना, 25 अक्टूबर । मध्य...
भोपाल, 26 अक्टूबर । मध्य प्रदेश में इस बार करवा चौथ पर मौसम व्रत रखने वाली महिलाओं की चिंता बढ़ा सकता है। 29 अक्टूबर को प्रदेशभर में बादल छाने के साथ आंधी, गरज-चमक और बारिश होने की संभावना है। पूर्वी मध्य प्रदेश के 17 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ऐसे में करवा चौथ की रात चांद के दीदार में भी परेशानी हो सकती है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, मंगलवार से ही प्रदेश में बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 29 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। वहीं, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश होने की आशंका है। इन इलाकों में 24 घंटे के दौरान ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। प्रदेश के अन्य जिलों में भी आंधी और बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में सिस्टम सक्रिय, मप्र में दिखेगा असर
प्रदेश में मौसम बदलने की मुख्य वजह बंगाल की खाड़ी में सक्रिय मौसमी सिस्टम है। पूर्व-मध्य और उससे सटी दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी के ऊपर अवदाब यानी डिप्रेशन सक्रिय हो गया है। इसके आने वाले दिनों में डीप डिप्रेशन में बदलने की संभावना है।
वहीं, 26 अक्टूबर को चक्रवातीय परिसंचरण के तीव्र होकर चक्रवातीय तूफान में बदलने का अनुमान है। इसके बाद 27 और 28 अक्टूबर को इसके भीषण चक्रवातीय तूफान का रूप लेने की संभावना जताई गई है। इस सिस्टम का असर मध्य प्रदेश के पूर्वी हिस्से में देखने को मिल सकता है। मानसून की विदाई के बाद पहली बार प्रदेश में अति भारी और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
रात में बढ़ी ठंड, करौंदी में पारा 13.7 डिग्री
बारिश की चेतावनी के बीच प्रदेश में रात के तापमान में गिरावट से ठंडक बढ़ने लगी है। बीती रात कटनी जिले का करौंदी प्रदेश में सबसे ठंडा रहा, जहां न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा में न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, इंदौर और मलाजखंड में 14.6 डिग्री, दमोह में 15 डिग्री तथा शाजापुर में 15.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
दूसरी ओर, दिन के तापमान में करीब 2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। खजुराहो, भोपाल और उज्जैन में अधिकतम तापमान 35.5 से 36.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। वहीं, अमरकंटक में दिन के समय भी अपेक्षाकृत ठंडक बनी हुई है और यहां अधिकतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।
