पेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम से की गणपति बप्पा की स्थापना
Spread the loveपेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम...
Spread the loveपेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम...
Spread the love इंदौर | 15 सितंबर 2026इंदौर...
Spread the loveगरियाबंद। गरियाबंद जिले में पुलिस विभाग...
महाकुम्भ नगर, 17 फरवरी । प्रयागराज महाकुम्भ में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ रहा है। सोमवार सुबह 08 बजे तक 36.35 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने आस्था की डुबकी लगाई। लगातार श्रद्धालुओं का आगमन जारी है। सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस बल घाटों की निगरानी में लगाया गया है।
अपर मेला अधिकारी महाकुम्भ विवेक चतुर्वेदी ने बताया कि संगम के घाटों पर सोमवार तड़के से स्नान जारी है। सुबह 08 बजे तक श्रद्धालुओं की संख्या 36.35 लाख से अधिक हो चुकी है। श्रद्धालुओं का संगम स्नान के लिए तांता लगा हुआ है। प्रयागराज की सड़कों पर भारी भीड़ उमड़ रही है।
महाकुम्भ में 144 वर्ष ऐसे पुण्य संयोग में 16 फरवरी तक 52.96 करोड़ से अधिक श्रद्धालु स्नान कर चुके हैं। सुरक्षा के मद्देनजर सभी स्नान घाटों पर बचाव राहत दल, जल पुलिस एवं गोताखोर निगरानी रख रहे हैं। भीड़ पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए घाटों से स्नान कर चुके श्रद्धालुओं को हटाने के लिए लगातार आवाज लगाते हुए बाहर निकाला जा रहा है।
