बैलाडिला बुल्स ने 6-2 से जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की की
Spread the loveरायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने...
Spread the loveरायपुर बैलाडिला बुल्स के लिए अपने...
Spread the loveसुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता...
Spread the loveमुंबई एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित भारतीय...
उज्जैन, 15 सितंबर 2026। उज्जैन विकास प्राधिकरण कार्यालय परिसर में गणेश चतुर्थी के द्वितीय दिवस पर भगवान श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना की गई। पूजा का आयोजन संचालक मंडल के सदस्य श्री अमित श्रीवास्तव द्वारा किया गया।
इस अवसर पर श्री अमित श्रीवास्तव ने भगवान गणेश का पूजन कर प्राधिकरण के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों एवं शहरवासियों के लिए सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि भगवान श्री गणेश विघ्नहर्ता एवं मंगलकर्ता हैं और उनके आशीर्वाद से सभी कार्य निर्विघ्न रूप से पूर्ण हों तथा उज्जैन शहर विकास के पथ पर आगे बढ़े।
गणेश प्रतिमा स्थापना के अवसर पर प्राधिकरण के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य उपस्थितजनों ने भी श्रद्धापूर्वक भगवान गणेश जी की आरती एवं पूजा-अर्चना की।
अमित श्रीवास्तव ने गणेश चतुर्थी की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व एकता, सद्भाव और सकारात्मक ऊर्जा के साथ समाज एवं शहर के विकास में योगदान देने की प्रेरणा देता है।
