मध्य प्रदेश में 5 नवंबर तक आंधी-बारिश का अलर्ट, मुरासु तूफान से जबलपुर-इंदौर-रीवा संभाग में असर
Spread the love भोपाल, 02 नवम्बर । मध्य...
Spread the love भोपाल, 02 नवम्बर । मध्य...
Spread the love भोपाल, 02 नवम्बर । मध्य...
Spread the love -राम की पैड़ी, राम कथा...
पेट्रोल पंप मित्र मंडल ने धूमधाम से की गणपति बप्पा की स्थापना
थांदला से विवेक व्यास, दैनिक माधव एक्सप्रेस
थांदला। नगर में गणपति बप्पा के आगमन को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह और उमंग का माहौल बना हुआ है। नगर के विभिन्न स्थानों पर गणेश प्रतिमाओं की स्थापना धूमधाम से की जा रही है। इसी क्रम में पेट्रोल पंप मित्र मंडल एवं पेट्रोल पंप कॉलोनी के नन्हे बच्चों द्वारा भी गणपति बप्पा की भव्य स्थापना की गई।
नगर में पिपली चौराहा, राजपुरा मित्र मंडल, राजपुरा अयोध्या बस्ती ,रामदेव मित्र मंडल, गवली मोहल्ला omg ग्रुप, गांधी चौक, सांवरिया सेठ मंदिर, संजय कालोनी, शांति कालोनी, ऋतुराज कालोनी, सहित विभिन्न स्थानों पर गणेश जी की प्रतिमाएं विराजित की गई हैं। वहीं पेट्रोल पंप कॉलोनी में बच्चों ने उत्साहपूर्वक गणपति बप्पा की स्थापना कर पूजा-अर्चना की।
गणपति स्थापना के दौरान कॉलोनी में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। नन्हे बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया।
इस अवसर पर राजवीर तलेरा, हनी चौहान, मीत राठौड़, हार्दिक राठौड़ सहित कॉलोनी के सभी सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने गणपति बप्पा की आरती कर सुख-समृद्धि एवं नगरवासियों की खुशहाली की कामना की।
गणेशोत्सव को लेकर कॉलोनी के बच्चों एवं युवाओं में खासा उत्साह है। आगामी दिनों में विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

