मुख्यमंत्री ने जशपुर विधायक रायमुनि से अस्पताल में की मुलाकात, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने...
Spread the loveऔद्योगिक विकास को मिलेगी नई गति...
Spread the loveरायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय राजधानी रायपुर...
रायपुर, 15 फ़रवरी । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के महामाया थाना क्षेत्र में दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा मनकुंवर से महामाया जाने वाले मार्ग पर ग्राम आड़ेझर के पास शुक्रवार शाम काे हुई है।
महामाया थाना से मिली जानकारी के अनुसार मनकुंवर से महामाया जाने वाले रोड में दो बाइक की आपस में टक्कर हो गई जिससे तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में एक बच्चा सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए दल्ली राजहरा अस्पताल ले जाया गया है।
मृतकों की शिनाख्त भूपत चुरेंद्र, संग्राम कोटागाव एवं छबिलाल निवासी नारंगसुर के रूप में की है । मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है |
हिन्दुस्थान समाचार / केशव केदारनाथ शर्मा
