लोकसभा अध्यक्ष और रक्षामंत्री ने डोल ग्यारस (जलझूलनी एकादशी) पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं
Spread the love नई दिल्ली, 22 सितम्बर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 22 सितम्बर ।...
Spread the love नई दिल्ली, 22 सितम्बर ।...
Spread the lovePitra Paksha 2026। हिंदू पंचांग में...
इंदौर। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा हर साल सीमैट का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष भी देशभर के विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया, जिसका परिणाम 13 फरवरी 2025 की रात को घोषित किया गया। इस परिणाम में इंदौर के प्रेस्टो सॉल्यूशन के कई विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। बड़ी बात यह है कि इस संस्थान के कई स्टूडेंट्स का 99 पर्सेंटाइल से ज्यादा स्कोर रहा है। प्रेस्टो सॉल्यूशन के स्टूडेंट अतुल सूर्यवंशी ने ऑल इंडिया 10th रैंक हासिल की है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पैरेंट्स और अमित सलूजा सर को दिया है।
प्रेस्टो सॉल्यूशन के डायरेक्टर और कैट एग्जाम के एक्सपर्ट अमित सलूजा ने बताया कि प्रेस्टो सॉल्यूशन के स्टूडेंट अतुल सूर्यवंशी ने सीमैट एग्जाम में बड़ी सफलता हासिल की है। उन्होंने 99.987 पर्सेंटाइल हासिल किया है। उनकी सफलता न सिर्फ प्रेस्टो सॉल्यूशन कोचिंग बल्कि पूरे इंदौर के लिए गर्व की बात है। मैं सीमैट में सफलता हासिल करने वाले सभी स्टूडेंट्स को बधाई देता हूं।
अतुल सुर्यवंशी (99.987%tile) ने बताया कि मैं सीमैट परीक्षा में ऑल इंडिया 10वीं रैंक प्राप्त करके बहुत रोमांचित हूं। अमित सर का मार्गदर्शन अत्यंत महत्वपूर्ण था। जब मैंने उन्हें अपने लक्ष्य के बारे में बताया, तो उन्होंने मेरे लिए एक स्पष्ट रणनीति समझाने बनाई। उनके मार्गदर्शन से मैंने सफलता हासिल की। मेरे माता-पिता, अमित सर और प्रेस्टो सॉल्यूशन की पूरी फैकल्टी को मेरा हार्दिक धन्यवाद।
पूर्वी गांधी (99.33%tile) ने बताया कि सीमैट में सफलता से मैं बहुत खुश हूं। मेरा हमेशा से ही लक्ष्य रहा था जिसे पूरा करने के लिए मैंने अपने आप को पूर्ण रूप से अपनी तैयारी की ओर समर्पित किया और मेरे परिवार का इसमें बहुत बड़ा योगदान रहा है। प्रेस्टो सॉल्यूशन ने भी मेरी इस सफलता में अहम भूमिका निभाते हुए मुझे हमेशा एक सही दिशा दिखाई। अमित सर और बाकी फैकल्टी के निरंतर मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन से मैंने ये कामयाबी हासिल की है।
मयंक यादव (99.09%tile) ने बताया कि
मुझे बहुत खुशी हो रही है कि मैं 99.09 जैसे बड़े मुकाम को हासिल कर पाया हूं, भारत के प्रमुख बिजनेस स्कूल में एडमिशन लेने का सपना अब जल्द ही पूरा होगा। इस मुकाम को हासिल करने में मेरे परिवार और मित्रों के साथ-साथ मेरे मेंटर अमित सर और सम्पूर्ण प्रेस्टो टीम ने हर कदम पर मेरा साथ दिया। अमित सर के मार्गदर्शन, स्ट्रेटजी और उनके गाइडेंस की वजह से मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूं।
सत्यम ठाकुर (99.77%tile) ने बताया कि मैंने सीमैट 99.77 परसेंटाइल से पास किया है। इस सफलता का श्रेय मैं दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतरता को देता हूं। प्रेस्टो सॉल्यूशन ने मुझे सही मार्गदर्शन प्रदान किया। अमित सर और सभी शिक्षकों का साथ मेरे लिए बहुत महत्वपूर्ण था। मेरी सफलता का श्रेय मेरे माता-पिता, शिक्षकों और दोस्तों को जाता है।
अल्मास (99.13%tile) मैं बहुत खुश हूं कि मैं 99.13%tile प्राप्त करने में सफल रहा। अब मैं टॉप बी स्कूल जाने के अपने सपने को पूरा कर पाऊंगा। अपनी यात्रा में मुझे प्रेस्टो सॉल्यूशन के अमित सर का साथ मिला, जिससे मुझे अपनी विशेषज्ञता के साथ अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद मिली
