मनोरंजन के पर्दे पर सामाजिक बदलाव की दस्तक: शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से आलोक बाजपेयी ने दिया यातायात जागरूकता का संदेश
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the loveइंदौर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने...
Spread the love *छत्तीसगढ़ में जैव-सुरक्षा अनुसंधान को...
Spread the loveरायपुर–छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका से...
रायपुर, 15 फरवरी । छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव के लिए हो रही मतगणना के रुझान आने शुरू हो गए हैं। प्रदेश के सभी 10 नगर निगमों, 49 नगर पालिकाओं और 114 नगर पंचायतों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना हो रही है। सबसे पहले बैलेट पेपर की गिनती शुरू की गई है। शुरुआती रुझानों में नौ नगर निगमों में भाजपा आगे चल रही है।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पोस्टल बैलेट की गिनती में रायपुर ,दुर्ग, जगदलपुर, बिलासपुर और राजनांदगांव नगर निगमों में महापौर पद पर भाजपा आगे चल रही है। राजनांदगांव नगर निगम में भाजपा के मधुसूदन यादव 35 वोट से आगे चल रहे हैं। कोरबा नगर निगम में भी भाजपा आगे चल रही है। अंबिकापुर में कांग्रेस के अजय तिर्की बढ़त बनाए हुए हैं। सूरजपुर नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। कांग्रेस की कुसुमलता राजवाड़े ने 196 वोटों से जीत दर्ज की। बीजापुर और खरसिया नगर पालिका में भाजपा की जीत हुई है। सिमगा में निर्दलीय प्रत्याशी हरदीप सिंह भाटिया ने जीत हासिल की है।सुकमा के दौरनापाल नगर पंचायत में भारतीय जनता पार्टी की जीत हो गई है। यहां भाजपा ने 905 वोटों से जीत दर्ज की है। भानुप्रतापपुर नगर पंचायत में भी कमल खिला है। यहां अध्यक्ष पद पर निखिल सिंह राठौर ने जीत दर्ज की। दोरनापाल में 15 वार्डों में भाजपा ने 12 पर कब्जा किया है। दो में कांग्रेस और एक में निर्दलीय ने जीत दर्ज की है। रायगढ़ के घरघोड़ा में निर्दलीय उम्मीदवार शीलू चौधरी ने बाजी मारी है। धमतरी के मगरलोड नगर पंचायत में कांग्रेस ने कब्जा किया है। जशपुर के कुनकुरी नगर पंचायत में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
