रायगढ़, 14 फ़रवरी। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी निर्वाचन कार्यक्रम अनुसार त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन-2025 तीन चरण में होंगे। जिसके अनुसार प्रथम चरण में 17 फरवरी 2025 को जिले के जनपद पंचायत रायगढ़ एवं पुसौर में, द्वितीय चरण में 20 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत खरसिया एवं धरमजयगढ़ में तथा तृतीय चरण में 23 फरवरी 2025 को जनपद पंचायत तमनार, लैलूंगा एवं घरघेाड़ा में मतदान होना नियत है। मतदान सामग्री वितरण हेतु मतदान दलों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन ड्यूटी स्थल पर पहुंचाये जाने हेतु जिला प्रशासन बस की व्यवस्था की गई है।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रथम चरण में 15 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे बस रवाना होगी। जनपद जहां मतदान होना है इनमें जनपद रायगढ़ के लिए डाईट धरमजयगढ़ से बस रवाना होगी और बीआरजीएफ भवन तहसील कार्यालय परिसर रायगढ़ पहुंचेगी।
द्वितीय चरण में 18 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे बस रवाना होगी। जिसमें जनपद पंचायत खरसिया के लिए जनपद पंचायत लैलूंगा से बस रवाना होगी जो शासकीय महात्मा गांधी कला एवं विज्ञान महाविद्यालय खरसिया पहुंचेगी
तृतीय चरण में 21 फरवरी 2025 को दोपहर 2 बजे बस रवाना होगी। जनपद जहां मतदान होना है इनमें जनपद तमनार के लिए तहसील ऑफिस के सामने शहीद कर्नल विप्लव त्रिपाठी स्टेडियम, रायगढ़ से बस रवाना होगी जो शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय तमनार पहुंचेगी।
