जनगणना निदेशक ने इंदौर जिले में जनगणना संबंधी कार्यों की सराहना की
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love – समय-सीमा में मानदेय वितरण...
Spread the love न्यू मार्केट समेत कई इलाकों...
Spread the love भोपाल, 04 नवंबर । चक्रवाती...
जगदलपुर, 14 फ़रवरी । त्रिस्तरीय पंचायत आम निर्वाचन को ध्यान में रखते हुए बस्तर जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में मतदाता जागरुकता कार्यक्रम के तहत ’जाबो बोटर’ अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज शुक्रवार काे बस्तर जिले के ग्रामीणों ने शपथ ली और मतदाता जागरुकता रैली निकाली। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करना और 100 प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करना है। रैली में महिला स्व-सहायता समूहों के महिलाओं सहित स्कूली बच्चों, शिक्षकों, युवाओं और आम नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इन सभी के द्वारा हाथों में मतदाता जागरुकता से जुड़े नारे लिखे पोस्टर और बैनर लेकर लोगों को मतदान के प्रति प्रेरित किया गया। साथ ही लोगों से अपील किया कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र को मजबूत करें। उक्त जाबो अभियान के तहत शपथ कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिज्ञा ली कि वे निष्पक्ष और निडर होकर मतदान करेंगे तथा दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। यह कार्यक्रम राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार पूरे जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूरुकता अभियान का हिस्सा था। बस्तर जिले के पंचायत के नागरिकों ने इस पहल की सराहना की और आगामी चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का संकल्प लिया।
