Aaj Ka Rashifal: आज कई राशियों की चमकेगी किस्मत, जानें मेष से मीन तक आज का राशिफल
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर...
Spread the loveAaj Ka Rashifal: आज 27 सितंबर...
Spread the loveमुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा एवं पीएम...
Spread the love नई दिल्ली, 26 सितंबर ।भारतीय...
रायगढ़, 13 फ़रवरी। रायगढ़ जिले के जुटमिल थाना क्षेत्र में बीती रात तेज रफ्तार ट्रेलर चालक ने माेटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में दोनों की माैके पर ही मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार जुटमिल थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम भाठनपाली और नेतनागर गाँव के बीच आज सुबह 3/4 बजे के आसपास तेज रफ़्तार ट्रेलर चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए माेटरसाइकिल सवार दो युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे दोनों की ही मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। सड़क हादसे में मृतकों की पहचान प्रेम बंसोड़ 19 साल व निखिल साव 20 साल आसपास बताई जा रही है। साथ ही घटना के आरोपित चालक फरार हो गया है।
ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतकों के परिजनों को मुआवजा राशि दिए जाने के साथ साथ आरोपित चालक की गिरफ़्तारी की मांग को लेकर चक्काजाम शुरू कर दिया और देखते ही देखते एनएच49 में दोनों तरफ तक़रीबन 5 किलोमीटर लम्बा जाम लग गया।
चक्काजाम की जानकारी मिलते ही जुटमिल पुलिस तत्काल दल बल के साथ मौके पर पहुंच कर आक्रोशित ग्रामीणों को समझाते हुए तात्कालिक सहायता राशि देने के बाद ही ग्रामीणों ने आंदोलन समाप्त किया तब जाकर दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया और फिर वाहनो का आवागमन शुरू हो सका।
