सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
बलौदाबाजार, 13 फरवरी । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक सोनी ने बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने के कारण आज एक रिटर्निंग ऑफिसर क़ो कारण बताओ नोटिस जारी किया है। रिटर्निंग ऑफिसर क़ो नोटिस प्राप्ति के तीन दिवस के भीतर जवाब देना होगा।
जारी आदेश के अनुसार, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व एवं नगर पालिका परिषद सिमगा के रिटर्निंग ऑफिसर अंशुल वर्मा 5 फ़रवरी 2025 क़ो बिना किसी पूर्व सूचना के मुख्यालय से अनुपस्थित रहे। लोकेशन ट्रेस करवाये जाने पर उनकी लोकेशन रायपुर पाई गई। इससे यह प्रतीत होता है कि निर्वाचन जैसे संवेदनशील कार्यों का गंभीरतापूर्वक निर्वहन नहीं किया जा रहा है। पदीय दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरती जा रही है। यह कृत्य छतीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम के विपरीत है। इस संबंध में जवाब सूचना प्राप्ति के 3 दिवस के भीतर मांगा गया है।
