– तीन क्षेत्र में स्कूली बच्चों को वर्चुअली और फिजिकली करवाएंगे इंटर्नशिप
– कंपनी की संस्थापक का नेपाल में हुआ सामाजिक कामों के लिए सम्मान भी
इंदौर, 12 फरवरी 2025।
इंदौर में स्थापित कंपनी ‘वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड’ जल्द ही नेपाल के सबसे पहले और प्रतिष्ठित स्कूल ‘दरबार हाई स्कूल’ के साथ एक एमओयू साइन करेगा। हाल ही में ‘मिसेज नेपाल-2025’ की मुख्य जूरी में शामिल होने गई कंपनी की संस्थापक और डायरेक्टर विनीता राज ने इस स्कूल का दौरा भी किया था, जहां वे छात्रों से सीधे रूबरू हुईं। इस एमओयू के बाद नेपाल के छात्र इस कंपनी के माध्यम से तीन अलग-अलग क्षेत्र में इंटर्नशिप कर सकेंगे।
इंदौर की बेटी और प्रतिष्ठित महिला उद्यमी विनीता राज ने हाल ही में 4 फरवरी को नेपाल का दौरा किया था। काठमांडू के राष्ट्रीय नाचघर ऑडिटोरियम में वे ‘मिसेज नेपाल-2025’ में मुख्य जूरी के रूप में शामिल हुई थीं। महिला सशक्तिकरण और उद्यमिता को बढ़ावा देने वाली विनीता राज ने जूरी के साथ मिलकर ‘मिसेज नेपाल-2025’ के रूप में बर्षा कुमार को चुना और उन्हें ताज भी पहनाया। इसके साथ ही शहर के खाते में एक और उपलब्धि भी हासिल की। विनीता की कंपनी ‘वर्ड डीलर्स प्राइवेट लिमिटेड’ ने नेपाल के काठमांडू में स्थापित सबसे पुराने स्कूल ‘दरबार हाई स्कूल’ के साथ एक बातचीत भी की है, जिसके बाद विनीता की कंपनी इस स्कूल के साथ एक एमओयू साइन करेगी। विनीता राज ने कहा, ‘इस एमओयू के बाद नेपाल की स्कूल के छात्र इस कंपनी के माध्यम से लोकलाइजेशन, हॉस्पिटल मैनेजमेंट और लीगल फील्ड में इंटर्नशिप कर सकेंगे। यह वर्चुअल और फिजिकली दोनों तरह से होगा। स्कूल के 11वीं और 12वीं के छात्रों के लिए यह मौके खोले गए हैं।’ विनीता ने आगे बताया, ये काठमांडू, नेपाल का सबसे पुराना स्कूल है। इसकी स्थापना साल 1854 में हुई थी। यह स्कूल, नेपाल में सार्वजनिक रूप से अंग्रेज़ी शिक्षा प्रणाली की स्थापना करने वाला पहला स्कूल है, जो 1902 में आम नागरिकों के लिए इसे खोल दिया गया था।
पार्लियामेंट की डिप्यूटी स्पीकर के हाथों भी हुआ सम्मान :
विनीता राज का ब्यूटी प्रेजेंट के मंच पर ही सम्मान भी किया गया। नेपाल पार्लियामेंट की डिप्टी स्पीकर इंदिरा राणा ने विनीता राज और नेपाल के अन्य सामाजिक कार्यकर्ताओं का सामाजिक क्षेत्र में किए गए कामों के लिए सम्मान किया। उल्लेखनीय है कि विनीता राज ने लोकलाइजेशन जैसे कम पहचाने जाने वाले क्षेत्र में ‘वर्ड डीलर प्राइवेट लिमिटेड’ नामक कंपनी स्थापित की और इसे राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाई। विनीता खुद ‘मिसेज चेन्नई 2023’ का खिताब जीत चुकीं है। नेपाल में आयोजित ब्यूटी कॉन्टेस्ट ‘मिसेज ब्यूटी क्वीन नेपाल 2025’ का 7वां सीजन था। विनीता ‘इकोनॉमिक टाइम्स बिजनेसवुमन ऑफ़ द ईयर’ जैसे प्रतिष्ठित खिताब जीतने के साथ-साथ दुनिया की ‘टॉप 6 चेंज-मेकिंग वुमन एंटरप्रेन्योर्स’ में भी अपना नाम दर्ज करवा चुकी हैं।
