इंदौर- राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी की जयंती के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण देश में दिनांक 2 से 31 अक्टूबर के दौरान आयोजित विशेष स्वछता अभियान के अवसर पर भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान, इंदौर द्वारा प्रस्तावित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत दिनांक 21 अक्टूबर 2021 को इंदौर जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल पातालपानी एवं तिंछा फॉल परिसर में स्वछता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में विशेष रूप से गठित समिति ने दोनों पर्यटन स्थलों के परिसर में प्लास्टिक, कागज़, खाद्यान्न के आवरण आदि जैसे गंदगी फ़ैलाने वाले कचरे को इकठ्ठा कर कचरे के डिब्बों में डाला गया तथा पर्यटकों को स्वछता एवं स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया गया. इसी कड़ी में भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान द्वारा “मेरा गाँव मेरा गौरव” कार्यक्रम के अंतर्गत चयनित ग्राम कटकटखेड़ी में एक ग्राम सभा का आयोजन भी किया गया जिसमे ग्रामवासियों को स्वछता एवं स्वस्थ्य विषय पर जानकारी देकर स्वछता के प्रति लोगो में जागरूकता पैदा करने की कोशिश की गई. इस आयोजन में भारतीय सोयाबीन अनुसन्धान संस्थान की विशेष स्वछता समिति के अध्यक्ष डॉ. राजकुमार रामटेके के साथ अन्य सदस्यगण विशेषकर डॉ. बी.यू. दुपारे, श्री श्याम किशोर वर्मा, एवं श्री राकेश चन्द्र शाक्य ने भाग लिया.
