सोनी इंडिया ने पेश किए 400mm और 600mm के नए G Master सुपर-टेलीफोटो लेंसदोनों लेंस
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the love अपने-अपने वर्ग में दुनिया के...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
नई दिल्ली, 08 फरवरी । दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गई। अधिकांश सीटों पर इस बार मुकाबला त्रिकोणीय नजर आ रहा है। दिल्ली की जंग में 699 उम्मीदवार मैदान में हैं। अधिकांश एग्जिट पोल के आकलन में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इस बार अपना लंबा वनवास खत्म करती नजर आ रही है। आम आदमी पार्टी (आआपा) को विपक्ष में बैठना पड़ सकता है। कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने का अनुमान है।
प्रमुख दावेदारों में नई दिल्ली से अरविंद केजरीवाल (आआपा), कालकाजी से आतिशी (आआपा), जंगपुरा से मनीष सिसौदिया (आआपा), पटपड़गंज से अवध ओझा (आआपा), शकूरबस्ती से सत्येन्द्र जैन (आआपा), ओखला से अमानतुल्ला खान (आआपा) और मालवीय नगर से सोमनाथ भारती (आआपा), कालकाजी से अलका लांबा (कांग्रेस), नई दिल्ली से संदीप दीक्षित (कांग्रेस), कालकाजी से रमेश बिधूड़ी (भाजपा), नई दिल्ली प्रवेश वर्मा (भाजपा), गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली (भाजपा), बिजवासन से कैलाश गहलोत (भाजपा) और करावल नगर से कपिल मिश्रा (भाजपा) हैं। इन सबको दोपहर तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। सबकी धड़कन तेज है।
आज की मतगणना से यह तय होगा कि आआपा चौथी बार सत्ता में आएगी या भाजपा करीब ढाई दशक बाद राष्ट्रीय राजधानी में सरकार बनाएगी। पिछले दो चुनाव में एक भी सीट न जीत पाने वाली कांग्रेस को कुछ सीटें मिलने की उम्मीद है।
