एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
इंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट में 28 सितंबर से आयोजित पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का उत्साहपूर्ण माहौल में समापन हुआ। फेयर में इंदौर सहित देश के विभिन्न शहरों से बड़ी संख्या में थोक व्यापारी और खरीदार पहुंचे तथा कपड़ा व्यापार से जुड़े कारोबार और खरीदारी में हिस्सा लिया।
श्रीमंत महाराजा तुकोजीराव क्लॉथ मार्केट मर्चेन्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष रजनीश चौरड़िया ने कहा कि ट्रेड फेयर के माध्यम से इंदौर की ऐतिहासिक कपड़ा मंडी को देशभर के व्यापारियों से जोड़ने का प्रयास किया गया। उन्होंने व्यापारियों की सकारात्मक भागीदारी को आयोजन की प्रमुख उपलब्धि बताया।
एसोसिएशन के मंत्री कैलाश मूंगड़ ने बताया कि बाहर से आने वाले व्यापारियों की सुविधा के लिए पार्किंग, निःशुल्क ई-रिक्शा और भोजन जैसी व्यवस्थाएं की गईं। आयोजन के दौरान बाजार के व्यापारियों और देशभर से आए खरीदारों के बीच व्यापारिक गतिविधियां जारी रहीं।
फेयर के संयोजक मनोज नीमा एवं राजेश नाहटा ने बताया कि ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ के तहत प्रतिदिन 51 क्रेता व्यापारियों के लिए डेली ड्रॉ आयोजित किए गए। 1 अक्टूबर के डेली ड्रॉ में इंदौर के अलावा देवास, झालावाड़, रतलाम, उज्जैन, भोपाल, कोटा, दाहोद, पुणे, बड़वानी सहित विभिन्न शहरों के व्यापारियों का चयन हुआ। बोनी मिल्क के मालिक अजय अग्रवाल द्वारा डेली ड्रॉ के पुरस्कार निकाले गए।
फेयर के दौरान क्लॉथ मार्केट परिसर को विद्युत सज्जा, तोरण द्वार और पोस्टर-बैनरों से सजाया गया। आयोजन को लेकर बाजार के करीब 1500 थोक प्रतिष्ठानों, दलालों और एजेंटों में भी उत्साह देखने को मिला।
आयोजन समिति के अनुसार, ‘बम्पर अमृत उपहार योजना’ का मुख्य बम्पर ड्रॉ 7 अक्टूबर 2026 को होगा, जिसमें 351 आकर्षक उपहार शामिल हैं। इसके अलावा दलालों के लिए 31 उपहारों का विशेष ड्रॉ भी आयोजित किया जाएगा। समिति ने ट्रेड फेयर में शामिल हुए व्यापारियों, खरीदारों, दलालों, एजेंटों और सहयोगी संस्थानों का आभार व्यक्त किया।
