एम.टी. क्लॉथ मार्केट में पांच दिवसीय ‘इंदौर टेक्सटाइल ट्रेड फेयर 2026’ का समापन
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the loveइंदौर, 2 अक्टूबर 2026। श्रीमंत महाराजा...
Spread the love फ्रेंडशिप एंथम चार्टबस्टर ‘तेरा यार...
Spread the loveछोटे शहर की जिंदगी को अपने...
छोटे शहर की जिंदगी को अपने अनोखे अंदाज में पेश कर दर्शकों का दिल जीतने के बाद, ‘दुपहिया’ अपने दूसरे सीजन के साथ लौट आई है। इस बार धड़कपुर के निवासियों की जिंदगी में नई उम्मीदों, अप्रत्याशित मुसीबतों और गांवभर की गॉसिप के साथ एक नया अध्याय शुरू होने जा रहा है। कभी अपराध-मुक्त गांव के रूप में पहचाने जाने वाले धड़कपुर में अब एक रहस्यमयी मोबाइल टावर, भुगोल की नई-नई शोहरत और हर मोड़ पर खड़ी अनपेक्षित परेशानियां देखने को मिलेंगी। पुराने चेहरों की वापसी और धड़कपुर की टोली में एक नए सदस्य की एंट्री के साथ, आइए जानते हैं वे पांच वजहें, जिनके चलते ‘दुपहिया’ सीजन 2 की दुनिया में दोबारा लौटना बनता है!*1. मोबाइल टावर, जिसने पूरे गांव में मचा दी हलचल*जब बनवारी की बंजर जमीन पर एक मोबाइल टावर खड़ा हो जाता है, तो क्या होता है? धड़कपुर में कोई भी बात ज्यादा देर तक सीधी-सादी नहीं रह सकती! नया मोबाइल टावर अफवाहों, अंधविश्वासों और तरह-तरह की अटकलों का केंद्र बन जाता है। देखते ही देखते एक सामान्य विकास कार्य पूरे गांव का मुद्दा बन जाता है। यह इस सीजन की प्रमुख कहानियों में से एक है, जो आगे आने वाले नए और मजेदार हंगामे की नींव रखती है। *2. भुगोल की नई शोहरत बदल देगी पूरा समीकरण*भुगोल धड़कपुर में अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहा है, लेकिन गांव का जाना-पहचाना चेहरा बनने के साथ अपनी तरह की उलझनें भी आती हैं। जैसे-जैसे उसकी लोकप्रियता बढ़ती है, वैसे-वैसे उसकी जिंदगी और उसके आसपास के लोगों पर भी इसका असर पड़ने लगता है। इससे इस सीजन में उसके सफर को एक नया आयाम मिलता है। उसकी नई पहचान कहानी में एक दिलचस्प मोड़ लाती है और यह दिखाती है कि जब छोटे से गांव में अचानक किसी को ज्यादा तवज्जो मिलने लगे, तो हालात किस तरह बदल सकते हैं। *3. रोशनी का अपना सपना, अपनी मंजिल*जहां बाकी सभी लोग धड़कपुर के नए हंगामों में उलझे हुए हैं, वहीं रोशनी का लक्ष्य कुछ बड़ा है—उसकी परीक्षा! समय के साथ कदम मिलाकर तैयारी करने की चुनौती के बीच अमावस उसका साथ देता है। रोशनी अपने सपनों और आसपास चल रही तमाम उथल-पुथल के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करती है। उसका यह सफर नए सीजन में एक प्रेरणादायक और दिल से जुड़ाव महसूस कराने वाली कहानी जोड़ता है। *4. पुराने चेहरों के साथ एक नए सदस्य की एंट्री*धड़कपुर की दुनिया एक बार फिर अपने जाने-पहचाने कलाकारों के साथ लौट आई है। स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, गजराज राव, रेणुका शहाणे और शिवानी रघुवंशी अपने-अपने किरदारों में वापसी कर रहे हैं। वहीं, इस सीजन भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ भी इस टोली में शामिल हो रहे हैं, जो कहानी में एक नया चेहरा और नया रंग लेकर आएंगे। पुराने कलाकारों की वापसी से दर्शकों को एक बार फिर वही पसंदीदा केमिस्ट्री देखने को मिलेगी, जबकि नए सदस्य की एंट्री धड़कपुर के हंगामे को और भी दिलचस्प बनाएगी। *5. धड़कपुर का खास अंदाज: रोजमर्रा की जिंदगी में मनोरंजन का तड़का*‘दुपहिया’ की सबसे खास बात है रोजमर्रा की साधारण परिस्थितियों में भी हास्य तलाशने का इसका अनोखा अंदाज। गांव की गॉसिप, पारिवारिक रिश्ते, निजी महत्वाकांक्षाएं और स्थानीय रंग-ढंग—ये सभी मिलकर कहानी को आगे बढ़ाते हैं और एक ऐसी दुनिया रचते हैं, जो उथल-पुथल से भरी होने के बावजूद जानी-पहचानी लगती है। सीजन 2 भी धड़कपुर के इसी खास अंदाज को बरकरार रखता है, साथ ही नए हालात और दिलचस्प मोड़ पेश करता है, जो किरदारों के साथ-साथ दर्शकों को भी आगे क्या होगा, यह सोचने पर मजबूर कर देंगे।सोनम नायर के निर्देशन में बनी ‘दुपहिया’ के दूसरे सीजन को सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले निर्मित किया है। इस सीरीज की परिकल्पना और लेखन अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने किया है।पहले सीजन की कहानी को आगे बढ़ाते हुए, नया सीजन गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा को वापस लेकर आया है। वहीं, दिनेश लाल यादव (निरहुआ) भी इस बार कलाकारों की टोली में शामिल हो गए हैं। ‘दुपहिया’ सीजन 2 अब विशेष रूप से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रहा है!
