इंदौर के सबसे बड़े गरबा आयोजनों में शामिल होगा ‘ढोली तारा 5.0’, दोगुने क्षेत्र में सजेगा गरबा का भव्य मंच
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveइंदौर। नवरात्रि के रंग में रंगने...
Spread the loveलॉन्च ऑफर- जीरो लॉगिन फीस और...
Spread the love00 शासकीय हेलीकॉप्टर का बीमा दावा...
कोलकाता, 5 फरवरी । रिलायंस इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष मुकेश अंबानी ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में 50 हजार करोड़ रुपये के नए निवेश की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह निवेश दशक के अंत तक पूरा होगा और इससे राज्य में एक लाख नई नौकरियां सृजित होंगी।अंबानी ने यह घोषणा बंगाल ग्लोबल बिजनेस समिट (बीजीबीएस) 2025 के दौरान की। उन्होंने बताया कि रिलायंस ने पिछले 10 वर्षों में पहले ही पश्चिम बंगाल में 50 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है और अब नया निवेश किया जाएगा। अंबानी ने कहा, “हमारा निवेश डिजिटल सेवाओं, ग्रीन एनर्जी और रिटेल सहित कई क्षेत्रों में किया जाएगा। रिलायंस बंगाल की आर्थिक प्रगति को गति देने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है और हमने इस राज्य के कारोबारी माहौल को बदलने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।”
