संत गहिरा गुरु विवि को मिले 5 राज्य स्तरीय NSS पुरस्कार, सरगुजा संभाग ने लहराया सफलता का परचम
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
Spread the loveरायपुर। राष्ट्रीय सेवा योजना के क्षेत्र...
Spread the loveEntertainment News: कम बजट में बनी...
Spread the love00 375 अनुमेय कार्यों में से...
पश्चिमी सिंहभूम, 29 जनवरी । पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार को हुई मुठभेड़ में दो नक्सली ढ़ेर हो गए है। घटना स्थल से दो इंसास राइफल बरामद किए गए हैं।
बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र के बिलाटी टोला के पास स्थित जंगल में झारखंड पुलिस, सीआरपीएफ और झारखंड जगुआर के जवानों की टीम संयुक्त रूप से जंगल में सर्च ऑपरेशन के लिए निकली थी।
इसी दौरान उनका नक्सलियों के साथ आमना-सामना हो गया। पुलिस को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद सुरक्षाबलों ने भी मोर्चा संभाला और जवाबी फायरिंग शुरू की।
सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख नक्सली मौके से जंगल का फायदा उठाकर भागने लगे। सर्च अभियान के दौरान अभी तक दो नक्सलियों का शव बरामद किया गया है, जिसमें एक महिला और एक पुरुष शामिल है।
पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार चाईबासा के सोनुवा थाना क्षेत्र में पुलिस और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ में दो नक्सली को मार गिराया गया है। इसमें से एक की पहचान जोनल कमांडर संजय गंझू के रूप में हुई है। वहीं, दूसरा मारी गई महिला नक्सली एक करोड़ के इनामी अनल दा की महिला मित्र बताई जा रही है। इलाके में सर्च अभियान अभी भी जारी है।
मुठभेड़ में नक्सलियों के मारे जाने की सूचना पर सुरक्षाबलों के उत्साह को बढ़ाने के लिए झारखंड पुलिस के आईजी अभियान अमल वी होमकर चाईबासा के लिए रवाना हो गए हैं।
