आपका राशिफल 07 नवम्बर
Spread the loveराशिफल : 07 नवंबर, 2026 मेष...
Spread the loveराशिफल : 07 नवंबर, 2026 मेष...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर। भारतीय...
Spread the love – पूज्य स्वामी गोविन्ददेव गिरि...
रांची, 29 जनवरी । मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा है कि महाकुंभ में हुई दुखद भगदड़ की खबर सुनकर मन व्यथित है, जिसमें कम से कम 15 निर्दोष लोगों की जान चली गई है।
सोरेन ने सोशल मीडिया एक्स पर बुधवार को कहा है कि मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोकसंतप्त तीर्थयात्री परिवारों के साथ हैं। इस दुखद घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पूर्ण आशा है कि भारत सरकार इस घटना की पूरी तरह से जांच करेगी और ऐसी दुर्घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाएगी।
हम सभी को मिलकर ऐसी त्रासदियों से सबक लेना चाहिए और भविष्य में सुरक्षा के उचित इंतजाम सुनिश्चित करने चाहिए ताकि ऐसी घटना दुबारा ना हो।
