भारत का वेस्टइंडीज पर धमाकेदार वार, 8 विकेट से जीता पहला वनडे,गिल-कोहली ने मचाई धूम
Spread the loveIndia vs West Indies: तिरुवनंतपुरम के...
Spread the loveIndia vs West Indies: तिरुवनंतपुरम के...
Spread the loveराशिफल : 28 सितंबर, 2026 मेष...
Spread the love उज्जैन, 28 सितंबर । मध्य...
धमतरी, 28 जनवरी ‘कंपोजिट बिल्डिंग के पास स्थित ईवीएम गोदाम में एक पुलिस आरक्षक ने खुद पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। इधर राईफल से चली गोली की आवाज से ईवीएम के रेंडमाइजेशन कार्य में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई।
रूद्री पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 जनवरी को जिला प्रशासन के कंपोजिट बिल्डिंग के पास संचालित निर्वाचन कार्यालय के ईवीएम गोदाम में दोपहर को तहसीलदार समेत बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी ईवीएम के रेंडमाइजेशन कार्य कर रहे थे, तभी गोदाम के भीतर सुरक्षा ड्यूटी करने वाले पुलिस आरक्षक सालिक राम पात्रे 35 वर्ष ने एके-47 से गोली अपने सिर पर चला दिया। गोली सिर को चीरकर बाहर निकल गई। आरक्षक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। आरक्षक जमीन पर पड़ा हुआ था और आसपास खून दूर तक बिखरा हुआ था।
गोली चलने की आवाज जब गोदाम में सुनाई दी , तो ईवीएम के रेंडमाइजेशन कार्य में जुटे अधिकारी-कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गया।कुछ लोगों ने तत्काल घटना की जानकारी रूद्री पुलिस में दी। पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौके पर पहुंचे। इधर घटना की जानकारी फैलते ही मौके पर कलेक्टर नम्रता गांधी समेत कई अधिकारी-कर्मचारी भी पहुंचे। खबर पर सीएमएचओ डा यूएल कौशिक व एक डाक्टर भी पहुंचे, जो आरक्षक को मृत घोषित कर दिया। डाक्टर ने बताया कि सिर पर गोली लगी हुई है। इधर घटना को देखने कंपोजिट बिल्डिंग, कलेक्ट्रेट कार्यालय, जिला पंचायत कार्यालय समेत आसपास के कर्मचारियों की भीड़ लग गई। पुलिस भीड़ को हटाकर घटना स्थल की जांच की। थोड़ी देर बाद मौके पर एफएसएल की टीम भी जांच के लिए पहुंच गई। जांच प्रकि्रया पूरी होने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया।
इस संबंध में एएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि मृतक आरक्षक लाइन में पदस्थ था, जो ईवीएम गोदाम में सुरक्षा ड्यूटी पर ठहरे हुए थे। पुलिस के अनुसार मृतक आरक्षक सालिक राम वर्ष 2010 में ड्यूटी ज्वाइन किया था। वह कवर्धा जिले का रहने वाला था। पुलिस आरक्षक ने स्वयं पर गोली चलाकर आत्महत्या क्यों की है,फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है। चर्चा है कि वह काफी परेशान था। कलेक्टर नम्रता गांधी ने कहा कि ईवीएम गोदाम को घटना के बाद सुरक्षित सील कर दिया गया है। पुलिस की कार्रवाई के बाद यहां पुन: कार्य शुरू हो जाएगा।
