एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता टीम की संजू देवी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 51 लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की
Spread the loveछत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा...
Spread the loveछत्तीसगढ़ की बेटी ने अपनी प्रतिभा...
Spread the love, चार दशक तक चौबीसी के...
Spread the loveसंकट की इस घड़ी में हर...
रायगढ़ , 28 जनवरी ।मंगलवार को नामांकन दाखिले के अंतिम दिन कलेक्टोरेट परिसर के आसपास भारी गहमागहमी का माहौल देखा गया।इसकी बड़ी वजह यही थी कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा रायगढ़ नगर निगम के महापौर सहित सभी अड़तालिस वार्डों के प्रत्याशियों का नामांकन दाखिल करवाना था। बड़ा ज़बरदस्त जूलूस शहर की सड़कों पर निकला, ढोल ताशों और ज़िंदाबादी नारों के साथ विहंगम जुलूस अहसास करा रहा था कि इस बार के चुनाव में अधिकांश जगहों पर रोचक मुक़ाबले देखने को मिलेंगे। वहीं महापौर की सीट के लिए भी संग्राम भीषण रहने वाला है।
नामांकन दाखिले की औपचारिकता पूरी करवाकर रायगढ़ विधायक और छत्तीसगढ़ सरकार के केबिनेट मंत्री ओपी चौधरी मुख्य गेट से बाहर निकले।पत्रकारों से चर्चा करते हुए ओपी चौधरी ने साफ़ कर दिया कि “अभी एक सवा साल में रायगढ़ के विकास को लेकर जो कुछ आप देख सुन रहे हैं, वो तो महज़ दस प्रतिशत है, अभी तो बाक़ी साढ़े तीन सालों में जितना विकास होगा, उसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी।”
