इंदौर, 24 जनवरी 2025
मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव के लोकमाता अहिल्या बाई की 300वी जन्म जयंती पर कैबिनेट बैठक के लिए महेश्वर हेलीपेड पहुंचने पर खरगोन जिले के प्रभारी मंत्री श्री विश्वास सारंग, सांसद श्री गजेंद्र सिंह पटेल, विधायक श्री बालकृष्ण पाटीदार, श्री राजकुमार मेव ने स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन भी महेश्वर पहुंचे। इस अवसर पर इंदौर संभाग के कमिश्नर श्री दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री अनुराग, पुलिस उपमहानिरीक्षक श्री सिद्धार्थ बहुगुणा, कलेक्टर श्री कर्मवीर शर्मा उपस्थित थे।
