Aaj ka Panchang 30 October 2026: आज गणपति बप्पा की करें पूजा, नोट करें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और पूरा पंचांग
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Panchang 30 October 2026:...
Spread the loveAaj ka Rashifal 30 October 2026:...
Spread the love रणबीर कपूर की ‘रामायण’ की...
मुंबई, 24 जनवरी 2025: भारत के सबसे प्रतिष्ठित फंड हाउसों में से एक एलआईसी म्यूचुअल फंड ‘एलआईसी एमएफ मल्टी एसेट एलोकेशन फंड’ पेश कर रहा है. यह एक ओपन-एंडेड योजना है, जो इक्विटी, डेट और सोने में निवेश करेगी.
इसका नया फंड ऑफर (एनएफओ) 24 जनवरी 2025 को खुलेगा और 07 फरवरी 2025 को बंद होगा. योजना का निवेश उद्देश्य इक्विटी और इक्विटी से संबंधित साधनों, डेट और मनी मार्केट के साधनों तथा सोने के एक्सचेंज ट्रेडेड फंड्स (ईटीएफ) की यूनिट में निवेश कर पूंजी में दीर्घकालिक वृद्धि करना है.
योजना का बेंचमार्क निफ्टी 500 टीआरआई का 65 फीसदी, निफ्टी कंपोजिट डेट इंडेक्स का 25 फीसदी और घरेलू सोने की कीमत का 10 फीसदी होगा. इस योजना के फंड मैनेजर निखिल रुंगटा, सुमित भटनागर और प्रतीक श्रॉफ होंगे. योजना 18 फरवरी 2025 को लगातार बिक्री और फिर से खरीद के लिए दोबारा खुलेगी.
एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी आर.के. झा ने एनएफओ के बारे में कहा, ‘‘मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं क्योंकि ये एक ही जगह पर निवेश के जोखिम को कम करते हैं और परिसंपत्तियों का बेहतर डायवर्सिफिकेशन सुनिश्चित करते हैं. एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एम्फी) द्वारा प्रकाशित आंकड़ों के अनुसार, 2024 में हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों द्वारा प्रबंधित परिसंपत्ति (एयूएम) में 27 फीसदी की वृद्धि हुई. यह एयूएम जनवरी 2024 में 6.90 लाख करोड़ रुपये था और बढ़कर डिसेंबर2024 में 8.77 लाख करोड़ रुपये हो गया. ध्यान देने वाली बात यह है कि हाइब्रिड श्रेणी में मल्टी-एसेट एलोकेशन फंडों के एयूएम में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है. यह साफ-साफ निवेशकों की हाइब्रिड फंडों के प्रति झुकाव को दिखाता है. हमारा नया फंड उनकी दिलचस्पियों के हिसाब से आदर्श है.’’
एलआईसी म्यूचुअल फंड एसेट मैनेजमेंट लिमिटेड के सह-मुख्य निवेश अधिकारी (इक्विटी) निखिल रुंगटा ने कहा, ‘‘मल्टी-एसेट एलोकेशन फंड एक ऐसा समाधान है, जो इक्विटी की वृद्धि की ताकत, डेट की आय उत्पन्न करने की क्षमता और कमोडिटीज के लचीलेपन को एक साथ लाता है. यह उतार-चढ़ाव के समय में अवसर बढ़ाने का एक संतुलित तरीका है. जो निवेशक एक साथ तीनों परिसंपत्ति वर्गों में निवेश करना चाहते हैं और पूरी तरह से इक्विटी की योजनाओं की तुलना में कम अस्थिरता वाले उत्पाद पसंद करते हैं, वे इसमें निवेश कर सकते हैं. बाजार का दीर्घकालिक दृष्टिकोण तेजी का है और नया फंड सभी निवेशकों को इस तेजी की लहर पर सवार होने का अवसर प्रदान कर रहा है.’’
म्यूचुअल फंड में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, कृपया योजना से जुड़े दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें.
