इंदौर दिनांक 16 अक्टूबर 2021 श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय झोन इंदौर श्रीमान हरिनारायणचारी मिश्र व श्रीमान पुलिस उप महानिरीक्षक महोदय शहर इंदौर श्री मनीष कपूरिया व पुलिस अधीक्षक पश्चिम श्री महेशचन्द जैन व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री पूनीत गेहलोद द्वारा एस.डी.ओ.पी महोदय सावेर श्री पंकज दीक्षित को अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के अपराधों में लिप्त अपराधियों की धरपकड़ एवं आरोपीयो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश प्राप्त हुये थे जिसके तारतम्य मे थाना प्रभारी थाना सावेर निरीक्षक मोहन मालवीय द्वारा अवैध शराब और मादक पदार्थों से संबंधित अपराधियों अपराधियो पर नियंत्रण हेतु टीम गठित कर थाना क्षेत्र मे सतत् निगरानी हेतु निर्देश दिये ।
जिसके पालन मे दिनांकः-15.10.2021 दशहरा इंतजाम के दौरान टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक कार में बड़ोदिया खान तरफ से शराब उतारने के लिए चंद्रावतीगंज तरफ जाने वाली है सूचना से तत्काल थाना प्रभारी महोदय को अवगत करा टीम रवाना हुई राहगीर पंचांग अभिषेक व हरीश को हमराह लेकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर पहुंचे कुछ देर बाद एक काले रंग की इको स्पोर्ट कार आती दिखाई दी जिसको रोकने की कोशिश की जिसमें बैठे दो व्यक्ति कार से उतरकर भागने लगे समझ पंचान व हमराह फोर्स की मदद से एक व्यक्ति पकङा गया जिसका नाम पता पूछते अपना नाम शंकर पिता भगवान सिंह बढ़ाना उम्र 18 साल निवासी कन्नाखेड़ी काकड़ थाना बीएनपी जिला देवास बताया दूसरा व्यक्ति फरार हो गया जिसका नाम जालम पटेल बताया उक्त काली कार इको स्पोर्ट पर नंबर एमपी 09 सीयू 7282 लिखा होना पाया जिसकी कीमत ₹800000 हे कार को चेक करते पीछे की सीट शराब की पेटी रखी दिखाई दी जिसको पीछे का दरवाजा खोल कर देखते शराब की सील बंद पेटियां सीट पर रखी पाई शराब की पेटियों को मौके पर ही बाहर निकाल कर देखते देसी प्लेन की 23 पेटी शराब व देसी मसाला शराब की 21 पेटी मिली इस प्रकार कुल 44 पेटी प्रत्येक पेटी में 50-50 क्वार्टर 180ml के कुल 396 लीटर शराब कीमत 207000/_ इस प्रकार कुल कीमत 10 लाख सात हजार कीमती मस्रुका व एक विवो कंपनी का एंड्राइड मोबाइल कार अंदर से जप्त किया उक्त शराब मैं से मौके पर समझ पंचांग सैंपल के दो-दो क्वार्टर पृथक कर चीट चस्पा की की गई जप्तसुधा शराब व कार व गिरफ्तार सुधा आरोपी शंकर के हमराह फोर्स वापस थाना आए वापसी पर आरोपीगणो के विरुद्ध थाना सांवेर पर अपराध क्रमाकं 501/2021 धारा 34(2) भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया फरार आरोपी जालम पटेल की तलाश जारी हे।
इस प्रकार पुलिस थाना सावेर की टीम मे थाना प्रभारी सांवेर निरीक्षक मोहन मालवीय के मार्गदर्शन में सहायक उपनिरीक्षक दिनेश अवास्या ,प्र.आर 2271 निलेश चौधरी , आर 3943 पंकेश सिंह,आर.3661 सुमित रजक, आर.4004 सुशांत सिंह, आरक्षक 3453 सुजय मिश्रा, आरक्षक 3637 राहुल सिंह भदौरिया का सराहनीय योगदान रहा ।
