RPF के 42वें स्थापना दिवस पर उत्कृष्ट अधिकारी-जवान सम्मानित, सेगवे परेड ने मोहा मन
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveरायपुर.रेलवे सुरक्षा बल ने उत्साह और...
Spread the loveसेवा संकल्प अभियान-2026 मातृ एवं शिशु...
Spread the loveमहतारी वंदन और सुकन्या समृद्धि योजना...
पटना, 19 जनवरी । बिहार के संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने रविवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के पास अपने बयानों से अपने को हास्यापद बनाने की अद्भुत कला है। बिहार के जातीय गणना के संबंध में उनका ताजातरीन बयान उसी की पुष्टि करता है।
विजय चौधरी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि जातीय गणना के शुरू होने से लेकर इसके आंकड़े जारी होने तक कांग्रेस पार्टी इसका समर्थन करती रही। दूसरे, बिहार सरकार ने उसी समय से स्पष्ट कह रखा है कि यदि इन ऑकड़ों में किसी प्रकार की विसंगति या गलती संज्ञान में लाई जाती है, तो सरकार तत्क्षण जांच कराने को तैयार है लेकिन अभी तक एक भी ऐसी सूचना या आपत्ति किसी के द्वारा नहीं दी गई है।
संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि इसके बावजूद बिना किसी प्रमाण के राहुल गांधी इस गणना को फेक (जाली) कहते हैं, तो इससे सिर्फ उन्होंने अपनी अगंभीर नेता की छवि को ही बरकार रखा है। वैसे भी जिन्हें ‘‘इंडियन स्टेट’’ (भारतीय राष्ट्र) और ‘‘इंडियन गवर्नमेंट’’ (भारतीय सरकार) में फर्क की समझ नहीं हो, तो हम उनसे इससे कुछ अधिक उम्मीद भी नहीं रखते।
