छत्तीसगढ़ में नए और छूटे हुए मतदाताओं के लिए विशेष अभियान शुरू, घर-घर जाएंगे BLO
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveरायपुर – छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन...
Spread the loveगोरखा- नेपाल में आई भीषण बाढ़...
Spread the loveडोंगरगढ़ :- नवरात्रि पर्व के दौरान...
पलामू, 19 जनवरी । सउदी अरब में मृत पलामू के डालटनगंज के युवक सद्दाम हुसैन के परिजनों से रविवार को पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी मिले। शव मंगाने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया।
मजदूरी करने के सिलसिले में सउदी अरब गए डालटनगंज के मुस्लिम नगर के सद्दाम की 17 जनवरी को मौत हो गयी है। घटना के 48 घंटे बीत गए हैं। परिजन शव लाने के लिए लगातार गुहार लगा रहे हैं।
जिला प्रशासन, केन्द्र एवं झारखंड सरकार से गुहार लगायी है।
इस बीच घटना की सूचना मिलने पर पूर्व मंत्री के एन त्रिपाठी मेदिनीनगर के मुस्लिम नगर स्थित मृत युवक के घर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की। उन्हें सांत्वना दिया। उन्होंने कहा कि हम परिवार के साथ हैं और उनकी पूरी कोशिश होगी कि सद्दाम की डेड बॉडी को डालटनगंज लाई जाए।
पूर्व मंत्री ने झारखंड के श्रम मंत्री से बात की और फिर भारतीय दूतावास के माध्यम से डेड बॉडी मंगाने के लिए जरूरी पहल करने की बात कही।
इधर परिजनों ने रविवार को पलामू के श्रम अधीक्षक को आवेदन देकर घटना की पूरी जानकारी दी है और डेड बॉडी मंगवाने
के साथ-साथ प्रभावित परिवार को मुआवजा देने का आग्रह किया है। मृतक की पत्नी हेना परवीन ने कहा है कि सद्दाम ही परिवार में एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। जुलाई 2024 को मजदूरी करने के लिए सऊदी अरब की कंपनी में नियमानुसार गए हुए थे। अचानक 17 जनवरी को उनकी मौत हो गई।
