गिल-रोहित का तूफान, वेस्टइंडीज पस्त; भारत ने 406 रन का लक्ष्य चेज कर रचा इतिहास
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the loveगुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच...
Spread the love1st Octobe Rule Changer: हर महीने...
Spread the loveरायपुर- महानदी जल विवाद को लेकर...
रायपुर,15 जनवरी । छत्तीसगढ़ के किसानों से सुगमता पूर्वक धान की खरीद की जा रही है। वहीं धान खरीद व्यवस्था पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है। राज्य में 14 नवम्बर से शुरू हुए धान खरीद का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है।
खाद्य विभाग द्वारा देर रात जारी विज्ञप्ति के अनुसार छत्तीसगढ़ में 14 जनवरी तक लगभग 121 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है। धान खरीद के एवज में 22.49 लाख किसानों को बैंक लिकिंग व्यवस्था के तहत 25 हजार 549 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। धान खरीद का यह अभियान 31 जनवरी 2025 तक चलेगा।
प्रदेश के समस्त पंजीकृत कृषकों को खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में धान विक्रय हेतु टोकन की सुविधा ऑनलाईन एप्प (टोकन तुंहर हांथ) एवं उपार्जन केन्द्रों में 25 जनवरी 2025 तक के लिए उपलब्ध कराया गया है। किसान सुविधा अनुसार तिथी का चयन कर नियमानुसार धान विक्रय कर सकते है।
धान खरीद के साथ-साथ मिलर्स द्वारा धान का उठाव भी तेजी से हो रहा है। अब तक 92.65 लाख मीटरिक टन धान के उठाव के लिए डीओ और टीओ जारी किया गया है, इसके एवज में 65 लाख मीट्रिक टन धान का उठाव कर लिया गया है।
उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार द्वारा इस खरीफ वर्ष के लिए 27.78 लाख किसानों द्वारा पंजीयन कराया गया है। इसमें 1.59 लाख नए किसान शामिल है। इस वर्ष 2739 उपार्जन केन्द्रों के माध्यम से 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीद अनुमानित है।
