महाराष्ट्र के नासिक में राष्ट्रपति ने सिंहस्थ धर्मध्वज फहरा कर नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ पर्व का किया शुभारंभ
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
Spread the love मुंबई, । महाराष्ट्र के नासिक...
Spread the love वाराणसी, । केंद्रीय रेल मंत्री...
Spread the love भोपाल, । मध्य प्रदेश से...
रायपुर, 15 जनवरी । उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। वे आज बिलासपुर में गुरु घासीदास केन्द्रीय विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल हाेंगे। समारोह में राज्यपाल रामेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित भी मौजूद रहेंगे। धनखड़ 279 छात्रों-शोधार्थियों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान करेंगे।बताया गया है कि उपराष्ट्रपति धनखड़ और उनकी पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ भारतीय वायु सेना के विशेष विमान से दोपहर 12ः15 बजे दिल्ली से प्रस्थान कर दोपहर 2 बजे रायपुर स्थित माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से बिलासपुर जाएंगे। उपराष्ट्रपति अपराह्न 3 बजे से 4 बजे तक गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। उपराष्ट्रपति इसके पश्चात बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से शाम 4ः50 बजे रायपुर के माना एयरपोर्ट पहुंचेंगे और 5 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
