उप मुख्यमंत्री अरुण साव निकले स्कूटी पर, शहर भ्रमण कर सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the loveसफाई व्यवस्था बेहतर करने और नियमित...
Spread the love 50 सीटों के साथ इसी...
Spread the love– 1.22 करोड़ के कार्यों का...
अररिया, 11 जनवरी।
फारबिसगंज के तिरसकुंड पंचायत के वार्ड संख्या 9 में लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के अंतर्गत नवनिर्मित अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी ने उद्घाटन किया।
मौके पर विधायक ने अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का काम ठोस अपशिष्ट को रासायनिक, भौतिक, या जैविक तरीके से बदलना होता है। इससे अपशिष्ट का निपटान आसान होता है और संसाधनों को फिर से हासिल किया जा सकता है।
उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्र के तरह ग्रामीण इलाकों में भी पंचायत स्तर पर कचरा संग्रहण के लिए अपशिष्ट प्रसंस्करण इकाई का निर्माण राज्य सरकार की ओर से लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत कराया गया है। जहां कचरे से से निकले वस्तुओं को अलग-अलग छाटकर रखा जाएगा। जिसमें प्लास्टिक, कागज, लोहा, शीशा को पुन: उपयोग में लाया जा सकता है।
मौके पर भाजपा नेता मनोज झा, मुखिया उर्मिला देवी, मुखिया प्रतिनिधि उद्यानंद मंडल, सरपंच प्रतिनिधि तेजनारायण मंडल , समिति सदस्य सम तबरेज, उप सरपंच अरुण मंडल , उप मुखिया कपिल देव,वार्ड सदस्य श्याम कुमार,घोड़ाघाट पंचायत के पूर्व मुखिया पति अरुण झा,हरदेव पासवान,उदय दास ,मुकेश कुमार,प्रमोद पासवान, फागू बास्की,अरविंद मंडल ,ललित मंडल , शैला सोरेन, स्वच्छता कर्मी गणेश ठाकुर,गौतम मंडल ,बिनोद मंडल ,अशोक राम , भेटन दास , ग्रामीण अमोद ठाकुर,हीरालाल मंडल, मायानंद मंडल , महानंद मंडल एवं अमित निराला सहित सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे।
