यूनिक हॉस्पिटल में दिव्यांग बच्चों के लिए 30 बेड के निःशुल्क विशिष्ट सेवा वार्ड का लोकार्पण
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love36 वर्षों की सेवा साधना को...
Spread the love नई दिल्ली, 07 नवंबर ।...
Spread the loveअनुशासन ही सामान्य सैनिक को असाधारण...
तेजपुर (असम), 8 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा बुधवार काे असम के दाैरे पर शाेणितपुर (तेजपुर) में
हैं। केंद्रीय मंत्री नड्डा ने यहां लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (एलजीबीआरआईएमएच) में पुस्तकालय और सूचना केंद्र का उद्घाटन किया।
बुधवार को केन्द्रीय मंत्री नड्डा राज्य के मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्वा सरमा के साथ अस्पताल परिसर पहुंचे और लोकप्रिय गोपीनाथ बरदलै क्षेत्रीय मानसिक स्वास्थ्य संस्थान (एलजीबीआरआईएमएच) में स्थित एक पुस्तकालय और सूचना केंद्र का उद्घाटन किया। इस पुस्तकालय में अत्याधुनिक सुविधाओं से छात्रों को मानसिक स्वास्थ्य के क्षेत्र में शैक्षणिक विकास और शोध के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध होंगे।
केंद्रीय मंत्री नड्डा ने एलजीबीआरआईएमएच के ‘बोर्ड ऑफ गवर्नर्स’ की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें संस्थान को मानसिक स्वास्थ्य शिक्षा और सेवाओं में मजबूती प्रदान करने की व्यापक योजनाओं पर चर्चा हुई। इस माैके पर राज्य के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अशोक सिंघल भी माैजूद थे।
