धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
रायपुर, 8 जनवरी । सिमगा पुलिस ने गौ रक्षकों की मदद से बीती देर रात गौ वंशों से लदे ट्रक के साथ ड्राइवर के अलावा दो हेल्परों को हिरासत में लिया है।
सिमगा पुलिस ने आज बुधवार काे बताया कि बीती देर रात तिरपाल से ढंका एक ट्रक जिसके ऊपर बोरियां रखी हुई थी , जाे गांवों को जोड़ने वाली सड़कों के जरिए बलौदाबाजार से सिमगा की ओर जा रहा था । शक होने पर गौ रक्षकों ने उस ट्रक का ढाई किलोमीटर तक पीछा किया। ट्रक रुकवा कर जब उसकी जांच की गई तो उसमें 32 गौ वंश पाए गए, जिन्हें ठूस-ठूस कर रखा गया था । तत्काल इसकी सूचना सिमगा पुलिस को दी गई । सिमगा पुलिस ने मामले में ट्रक ड्राइवर सोनू पाल, हेल्पर इरशाद अंसारी और अनिल रेड्डी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
