चक्रवात ‘अर्नब’ ने आंध्र प्रदेश में मचाई तबाही, कई मकान क्षतिग्रस्त; मुख्यमंत्री नायडू ने अमित शाह को लिखा पत्र
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love हैदराबाद, 28 अक्टूबर । चक्रवात...
Spread the love नई दिल्ली, 28 अक्टूबर ।...
Spread the love – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने...
नई दिल्ली, 7 जनवरी । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और सूचना एवं प्रसारण राज्यमंत्री एल मुरुगन ने मंगलवार को दिल्ली के रेल भवन में भारत सरकार का आधिकारिक कैलेंडर लॉन्च किया। इस नए कैलेंडर में साल भर की महत्वपूर्ण तिथियां, कार्यक्रम हैं, जिससे नागरिकों को देश के राजनीतिक और प्रशासनिक एजेंडे के बारे में व्यापक जानकारी मिलेगी।
इस अवसर पर अश्विनी वैष्णव ने कहा कि वर्ष के कैलेंडर की थीम जनभागीदारी से जनकल्याण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सबका साथ सबका विकास पर विश्वास करते हैं। प्रधानमंत्री के विजन और कार्यक्रमों से लोगों के जीवन में जो बड़ा बदलाव आया है वह इस कैलेंडर में दिखाई पड़ता है। प्रौद्योगिकी, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सांस्कृतिक विरासत, खिलाड़ियों, गरीब कल्याण, महिलाओं और गरीबों के लिए किये गये काम शामिल हैं।
