संसाधनों की कमी अब पढ़ाई में बाधा न बने, इसी सोच के साथ शुरू हुई ‘संभव’ पहल
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love‘संभव’ पहल के माध्यम से बोर्ड...
Spread the love*मुंबई*कोमल नाहटा अब ज़ी स्टूडियोज़ के...
Spread the loveमुंबई, हिंदी सिनेमा हाल के समय...
नई दिल्ली, 7 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने मंगलवार को दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान किए जाने का स्वागत किया है। पार्टी ने दिल्ली वासियों से अपील की कि वे विकसित दिल्ली बनाने वाली सरकार चुनें।
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आज दिल्ली विधानसभा चुनाव की घोषणा का मैं स्वागत करता हूं। चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है। देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास, जनकल्याण और सुशासन को सुनिश्चित करने में इसकी अग्रणी भूमिका है। मैं यहां की जनता से ‘विकसित दिल्ली’ बनाने और लोगों की उन्नति में योगदान देने वाली सरकार चुनने की अपील करता हूं।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में भाजपा अंत्योदय के संकल्प के साथ दिल्ली के समग्र विकास के लिए कटिबद्ध है।
गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने अपने सहयोगी चुनाव आयुक्तों के साथ मंगलवार को यहां विज्ञान भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में दिल्ली विधानसभा चुनावों का ऐलान किया। उन्होंने बताया कि चुनाव की राजपत्र अधिसूचना 10 जनवरी को जारी की जाएगी। नामांकन की अंतिम तिथि 17 जनवरी होगी। नामांकन की जांच की तिथि 18 जनवरी रहेगी। 20 जनवरी तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकेगी। 05 फरवरी को मतदान होगा और मतगणना 8 फरवरी को होगी।
दिल्ली विधानसभा के लिए 2020 में हुए चुनावों में आम आदमी पार्टी ने 70 में से 62 सीटें जीती थीं जबकि भाजपा सिर्फ 8 सीटें जीत सकी थी। करीब डेढ़ दशक तक दिल्ली की सत्ता पर काबिज रही कांग्रेस पिछले दो विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में भी नकाम रही। इस बार आआपा सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतार चुकी है। कांग्रेस अब तक कुल 48 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है जबकि भाजपा ने शनिवार को 29 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की थी।
