धर्मवीर सेवा संस्थान की ‘सार्थक दिवाली’ पहल, सेवा बस्तियों में बच्चों को वितरित किए नए वस्त्र
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveइंदौर। दीपावली के पावन पर्व पर...
Spread the loveप्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त...
Spread the loveरायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष...
– सांस्कृतिक कार्यक्रम व विभागीय झांकी प्रदर्शन होगा आकर्षण का केंद्र
बलौदाबाजार,7 जनवरी । गणतंत्र दिवस समारोह 26 जनवरी 2025 को जिले में अत्यंत हर्ष एवं उल्लास के साथ मनाया जायेगा।
जिला स्तरीय समारोह जिला मुख्यालय बलौदाबाजार के स्पोर्टस स्टेडियम में आयोजित किया जायेगा।
कलेक्टर दीपक सोनी की अध्यक्षता में आज मंगलवार को आयोजित बैठक में समारोह के गरिमापूर्ण आयोजन की रूपरेखा तैयार की गई। अफसरों को अलग-अलग कामों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गई। मौसम एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैठक सहित अन्य तमाम व्यवस्थायें सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये है। इस वर्ष गणतंत्र दिवस में स्कूली एवं कालेजों के छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। साथ ही विभागों द्वारा फ्लैगशिप योजनाओं पर आकर्षक झांकियों का भी प्रदर्शन होगा। इसके लिए सभी सम्बंधित अधिकारियों के लिए विस्तृत दिशा निर्देश दिए गए।
गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह सवेरे 9 बजे स्पोर्टस स्टेडियम में शुरू होगा। मुख्य अतिथि यहां ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे। इसके पहले सभी सरकारी और गैर सरकारी कार्यालयों में ध्वजारोहण हो जाएगा।जिला स्तरीय कार्यक्रम का अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को सुबह 9 बजे स्टेडियम मैदान में होगा। समारोह स्थल की साफ-सफाई,बैरिकेडिंग,शामियाना, मंच एवं माईक,पानी व्यवस्था, बैठक व्यवस्था,शांति एवं यातायात व्यवस्था, मार्च पास्ट परेड,चिकित्सा व्यवस्था आदि के लिए संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। शासकीय सेवा में अपने दायित्व का बेहतर निर्वहन करने वाले अधिकारी- कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा मंच से सम्मानित किया जायेगा। कार्यालय प्रमुखों से इसके लिए नाम और कार्य का संक्षिप्त विवरण शीघ्र ही मंगाये गये हैं।
बैठक मे सीईओ दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, दीप्ती गौते, मिथलेश डोंडे सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
