मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय गुरुजी कोर्सेवाड़ा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love– अहिवारा के शासकीय महाविद्यालय का...
Spread the love00 भारत दुनिया का सबसे बड़ा...
Spread the loveरायपुर–मुख्य सचिव विकासशील की अध्यक्षता में...
रायगढ़, 7 जनवरी । आर्थिक सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता किसी भी महिला के जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना मील का पत्थर साबित होते हुए महिलाओं के जीवन में ऐसे ही बदलाव लेकर आ रही है।
रायगढ़ की भारती खटर्जी इस योजना के माध्यम से अपने जीवन को नए आयाम दिए और आर्थिक आत्मनिर्भरता का नया अध्याय शुरू किया है। आज वह स्वयं आर्थिक रूप से सशक्त तो हुई । वही सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेकर अपनी बिटिया का भविष्य भी सुरक्षित कर रही है।
विकासखंड धरमजयगढ़ के ग्राम कापू निवासी भारती खटर्जी कहती है कि, वह एक साधारण मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। जहां उनके पति ही परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य हैं। आर्थिक तंगी के कारण घर की छोटी-छोटी जरूरतों के लिए भी भारती को अपने पति से पैसे मांगने पड़ते थे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में 2024 में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने महतारी वंदन योजना की शुरुआत की गई। इस योजना के तहत हर महीने 1 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जा रही है। माह मार्च 2024 से वर्तमान तक प्रतिमाह एक हजार रुपये डीबीटी के माध्यम से महिलाओं को बैंक खाते में प्राप्त होने लगा।
महतारी वंदन से प्राप्त राशि से अब वह अपनी हर छोटी-छोटी जरूरतों को खुद से पूरा कर लेती है। महतारी वंदन योजना से प्रतिमाह मिलने वाली राशि से भारती खटर्जी आत्म निर्भर होकर अपनी बेटी 7 वर्षीय मानसी खटर्जी का सुकन्या समृद्धि योजना में खाता पोस्ट आफिस में खुलवाया है। जिसमें प्रतिमाह 250 रूपये जमा करती है जो कि भविष्य में उनकी बेटी के अच्छे शिक्षा में काम आयेंगे। भारती खटर्जी ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का धन्यवाद देती हुए कहा कि, योजना से लाभान्वित होकर उनके जैसे अन्य महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिली है। जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आया है और आत्म निर्भर होकर खुशहाल जीवन व्यतीत कर रही हैं।
