इंदौर में 27 नवंबर से सजेगा प्लास्ट पैक 2026, 500+ स्टॉल पर दिखेगी प्लास्टिक उद्योग की नई तकनीक
Spread the love इंदौर। मध्य भारत के प्रमुख...
Spread the love इंदौर। मध्य भारत के प्रमुख...
Spread the loveरायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग...
Spread the loveसंजू देवी की उपलब्धि प्रदेश की...
रायपुर, 3 जनवरी । पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा से शराब घोटाले मामले में पूछताछ कर रही है। ईडी की कार्रवाई पर पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने शुक्रवार काे भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि ईडी चाहती तो कार्रवाई पहले भी कर सकती है, लेकिन चुनाव से ठीक पहले बस्तर के मजबूत कड़ी को तोड़ने की कोशिश है। लखमा जैसे इमानदार आदमी कहीं नहीं मिलेंगे। आदिवासी आदमी है, वो निर्दोष साबित होंगे।
डहरिया ने कहा कि विधानसभा में लखमा अच्छा बोलते हैं। प्रदेश के आदिवासी और गरीब तबके की आवाज उठाते हैं। कांग्रेस के नेताओं को टारगेट किया जा रहा है। यह कांग्रेस पार्टी को तोड़ने की साजिश है। गिरफ्तारी के बाद पार्टी की रणनीति पर डहरिया ने कहा कि बिना जांच के कोई एजेंसी किसी को दोषी नहीं बता सकती। यदि ऐसा होता है तो पार्टी के वरिष्ठ नेता तय करेंगे आगे क्या करना है।
